चाईबासा: सदर बाजार चाईबासा स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में 28 जून 2025 शनिवार को होने वाली विपदतारिणी पूजा के सफल और विधिपूर्ण आयोजन को लेकर मंदिर ट्रस्ट कमिटी के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने रविवार को मंदिर प्रांगण में तैयारी बैठक की. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रति वर्ष की भांति इस बार भी विपदतारिणी पूजा पूरे विधि-विधान के साथ भव्यता और धूमधाम से आयोजित की जाएगी. पूजा के प्रसाद के लिए “प्रति कूपन” चार सौ रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है.
दो सौ वर्षों से भी अधिक समय से जारी परंपरा
यह पूजा सदर बाजार काली मंदिर में लगभग दो सौ वर्षों से भी अधिक समय से निरंतर होती आ रही है, जो स्थानीय जनमानस की आस्था और विश्वास का प्रतीक है. बैठक में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सव्यसाची राय, सचिव सुशांत राय, सदस्य त्रिशानु राय, विधुत राय, नाडु गोपाल राय, प्राप्ति राय, दिवेन्दु राय, प्रदीप राय, हीरा लाल राय, श्लोक राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Chaibasa: मिक्स मार्शल आर्ट समर कैंप का छठा दिन, क्योंकुशिन कराटे के साथ बच्चों ने बढ़ाई अपनी शक्ति
There is no ads to display, Please add some


















































