पश्चिम सिंहभूम: सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) का 56वां स्थापना दिवस गुवा में यूनियन महासचिव रमेश गोप की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर गुवा साई यूनियन कार्यालय के बाहर सदस्यों ने संगठन का लाल झंडा फहराकर एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मजदूर वर्ग की व्यापक एकता कायम करने का संकल्प लिया गया। साथ ही श्रमिकों के अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ संघर्ष के दायरे को बढ़ाने की शपथ ली गई।
कौन-कौन थे मौजूद?
कार्यक्रम में अध्यक्षा इंद्रमानी बेहरा, महासचिव रमेश गोप, सेक्रेटरी राकेश चक्रवर्ती, अशोक बालमुकु के साथ-साथ कार्यकारी सदस्य मलय पनिग्राही, श्याम पासवान, दिनेश नाग, गुरुचरन प्यूरी, वी.के. पांडे, टीआर पट्टनीक, राज विकास प्रसाद, सुजीत नायक, बिजय बेहरा सहित कई कॉमरेड मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : Adityapur: संविधान बचाओ रैली में सुबोध कांत सहाय का भाजपा पर तीखा प्रहार, कही यह बात
There is no ads to display, Please add some


















































