गम्हरिया: गम्हरिया में संचालित जेवियर स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा 16 वर्षीय दिव्यांशी मिश्रा ने दो पुस्तक लिखी है, जो लोग खूब पसंद कर रहे है. दिव्यांशी के लेखन की रूचि ने उसके परिवार के साथ-साथ स्कूल का नाम रौशन कर दिया है. दिव्यांशी मिश्रा अपनी संवेदनशीलता और कलम की ताकत से दिलों को छू रही हैं. लेखन के प्रति उनके प्रेम ने उन्हें बहुत कम उम्र में ही साहित्यिक दुनिया में एक अलग पहचान मिल रही है.
स्केर्स इनटू स्टार्स भी हाल ही में प्रकाशित
उनकी पहली काव्य-पुस्तक एम्बर्स ऑफ द सोल ने पाठकों को गहराई से भावुक कर दिया. अब उनकी दूसरी पुस्तक स्केर्स इनटू स्टार्स भी हाल ही में प्रकाशित हुई है, जो उनकी लेखन यात्रा का एक और अद्भुत अध्याय है. दिव्यांशी की रचनाएं जीवन के संघर्ष, भावनाओं की तीव्रता और आत्म-खोज की दास्तां को बयां करती हैं.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर से दिल्ली आने-जाने वाली इंडिगो की नाइट फ्लाइट 15 जून से होगी बंद
There is no ads to display, Please add some


















































