Lions International के साथ मिलकर Rambha College में हरियाली का संकल्प

पोटका: रविवार को रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पोटका परिसर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह आयोजन लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 A के सहयोग से किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और जागरूक बनाने पर विशेष बल दिया गया.

पौधारोपण के दौरान अड़हुल, आम, बेंबू, सुपारी, पाम, बिगेनिया, कैलाश, रेड पाम, सिगुनिया, शो प्लांट, नीम और विभिन्न फूलों के लगभग 180 पौधे लगाए गए. कॉलेज परिसर को हरित और सुंदर बनाने की इस मुहिम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को एकजुट किया.

कार्यक्रम में लायंस इंटरनेशनल की जिला गवर्नर सीमा वाजपेई विशेष रूप से उपस्थित रहीं. उनके साथ उपेंद्र प्रसाद, पी.के. ओरकर और राहुल की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया.

कॉलेज के चेयरमैन रामबचन ने इस अवसर पर कहा कि, “हमारा परिसर पर्यावरण-संरक्षण के प्रति सदैव जागरूक रहा है. वर्ष भर वृक्षारोपण करते रहना हमारी परंपरा का हिस्सा है.” सचिव गौरव बचन ने कहा, “हमारी योजना है कि भविष्य में यह परिसर हरे-भरे वातावरण का एक जीवंत उदाहरण बने.”

कार्यक्रम का संचालन नर्सिंग विभाग के अंतर्गत किया गया. इसके सफल आयोजन में सहसचिव विवेक बचन, बी.एड विभाग की प्रिंसिपल डॉ. कल्याणी कबीर, नर्सिंग विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर नमानि भुईंया, प्रोफेसर संध्या और फार्मेसी विभाग की दीपिका महतो की सक्रिय भागीदारी रही.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मिर्जाडीह फैक्ट्री विस्फोट मामले में कंपनी अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : बहरागोड़ा में हर्षोल्लास और नम आंखों के बीच संपन्न हुआ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, सुवर्णरेखा नदी और जलाशयों में मां को दी गई भावभीनी विदाई

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के समापन और विजया दशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल…

    Spread the love

    Jamshedpur : सुंदर नगर में विजयदशमी पर सिंदूरदान के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़; शोभायात्रा के साथ निकलेगी भव्य विसर्जन

    जमशेदपुर : सुंदर नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से विजयदशमी के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। सुबह 9 बजे से ही मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time