Ramgarh: माता छिन्नमस्तिका की धरती पर जुटे झारखंड की राजनीति के कई प्रमुख चेहरे, सांसद मनीष जायसवाल भी हुए शामिल

रामगढ़: रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चितरपुर प्रखंड स्थित माँ छिन्नमस्तिका की पावन धरती रजरप्पा में रविवार को श्रद्धा और सियासत का अद्भुत संगम देखने को मिला. मांडू विधानसभा के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो के आमंत्रण पर आयोजित सामूहिक पूजन एवं प्रसाद ग्रहण कार्यक्रम में हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल ने भी भाग लिया.

उन्होंने माँ छिन्नमस्तिका की पूजा-अर्चना कर पवित्र प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम का आयोजन रजरप्पा स्थित केशरी कुंज परिसर में किया गया था.

जब एक मंच पर दिखे सियासत के कई चेहरे
इस अवसर पर झारखंड की राजनीति के कई प्रमुख चेहरे उपस्थित रहे. सांसद मनीष जायसवाल की मुलाकात आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो और रामगढ़ आजसू के जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी से हुई. यह एक ऐसा आयोजन रहा जहाँ श्रद्धा के साथ-साथ राजनीतिक मेल-जोल भी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया.

रजरप्पा से वापसी पर हुआ भव्य स्वागत
रजरप्पा से हजारीबाग लौटते समय रामगढ़ कोर्ट के समीप होटल टी एंड ट्रीट परिसर में जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं और कार्यकर्ताओं ने सांसद का आत्मीय स्वागत किया.

इसके अतिरिक्त, कोठार पुल के पास भाजपा नेता एवं सांसद मीडिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस के नेतृत्व में भी युवाओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और कुशलक्षेम जाना.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मिर्जाडीह फैक्ट्री विस्फोट मामले में कंपनी अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के विरुद्ध डीसी ऑफिस पर झामुमो का धरना प्रदर्शन 7 को ।

जमशेदपुर :  झामुमो केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 7 मई गुरुवार को समय 11:00 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष…

Spread the love

Jhargram : विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम-एसपी 

झाड़ग्राम: विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिले में उत्पन्न तनाव और कथित हिंसा की घटनाओं को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। झाड़ग्राम जिला प्रशासन पूरी तरह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time