गम्हरिया : आदित्यपुर थानांतर्गत गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित मोतीनगर में चाकूबाजी की घटना में गोलू कुमार सिंह नामक युवक घायल हो गया. इसके बाद घायल युवक लहूलुहान अवस्था में आदित्यपुर थाना पहुंच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई. रविवार देर रात घटी घटना को लेकर घायल गोलू कुमार सिंह ने बताया कि मोती नगर मैदान के पास में रहने वाले भीम यादव ने उससे पैसों की मांग की. इसका विरोध करने पर मारपीट करने लगा.
अपनी जान बचाकर वहां से भागा
इसी दौरान मौके पर भीम यादव के पिता लालबाबू यादव, उसके भाई रवि यादव और अर्जुन यादव भी पहुंचे. इसके बाद अर्जुन यादव ने गोलू पर चाकू से वार कर घायल कर दिया. इस दौरान घायल गोलू किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भाग औरघटना की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद परिजनों के साथ आदित्यपुर थाना पहुंच आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत की. शिकायत के बाद पुलिस ने घायल गोलू का इलाज करवाया गया. साथ मामले की जांच में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें : Ramgarh: माता छिन्नमस्तिका की धरती पर जुटे झारखंड की राजनीति के कई प्रमुख चेहरे, सांसद मनीष जायसवाल भी हुए शामिल
There is no ads to display, Please add some


















































