Jamshedpur: ड्रग्स बेचने वालों की खैर नहीं – फार्मेसियों की होगी सघन जांच

जमशेदपुर: जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र सहित कई विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा के साथ नशीले पदार्थों के उत्पादन, प्रसंस्करण, तस्करी और बिक्री की रोकथाम को लेकर गहन चर्चा हुई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि दवा दुकानों से हो रही अवैध ड्रग्स बिक्री पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

दवा दुकानों की होगी सघन जांच
ड्रग इंस्पेक्टर को आदेशित किया गया कि वे फार्मेसियों में बिक रही प्रतिबंधित दवाओं की सघन जांच करें। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि ऐसी दवाएं सिर्फ चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन पर ही बेची जाएं। बिना लाइसेंस की फार्मेसियों की पहचान कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने स्कूल-कॉलेज स्तर पर नशामुक्ति कार्यशालाएं आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जाए। साथ ही, काउंसिलिंग और पुनर्वास केंद्रों के माध्यम से नशामुक्त व्यक्तियों को स्वरोजगार व सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि ड्रग्स सप्लाई के किसी भी इनपुट पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि ड्रग माफियाओं पर कठोर और निरंतर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, दवा दुकानदारों के साथ बैठक कर उन्हें कानूनी प्रावधानों से अवगत कराने की बात भी कही गई। ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देशित किया गया कि हर महीने नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री और स्टॉक की जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं। प्रतिबंधित दवाओं की सूची दुकानों में डिस्प्ले करना भी अनिवार्य होगा। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि ड्रग्स के अवैध व्यापार, सेवन और परिवहन की सूचना टोल फ्री नंबर 112 या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर दें।

बैठक में मौजूद रहे ये अधिकारी
इस अहम बैठक में उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, डीटीओ धनंजय, जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, तीनों नगर निकायों के सहायक नगर आयुक्त, ड्रग इंस्पेक्टर, फूड इंस्पेक्टर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: औद्योगिक इकाइयों की होगी कड़ी जांच, खनिज माफिया पर कार्रवाई की तैयारी – जिला टास्क फोर्स अलर्ट


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : सेवा समर्पण ने सबर परिवारों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

जादूगोड़ा : सेवा समर्पण संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर झरिया गांव में जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच वस्त्र, दीये, तेल, मिठाइयां एवं पटाखों का वितरण किया गया।…

Spread the love

Potka : शौर्य सेवा संघ का पुनर्गठन, सूरज मंडल बने अध्यक्ष

पोटका : पोटका एवं राजनगर प्रखंड में शौर्य यात्रा समिति का पुनर्गठन कर संगठन का नाम बदलकर शौर्य सेवा संघ रखा गया। रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता मोना राय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time