Jamshedpur: कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत 14 मंडलों को मिला नया नेतृत्व

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत छह प्रखंड अध्यक्षों और 14 मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। नियुक्तियां प्रखंड पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में की गईं। इस अवसर पर बहरागोड़ा के बिमल बारीक, धालभूमगढ़ के सतदल गिरी, गुड़ाबांदा के शिवनाथ मांडी उर्फ बापी मांडी, घाटशिला के कार्यकारी अध्यक्ष मानस दास, चाकुलिया के कार्यकारी अध्यक्ष मुरारीलाल शर्मा, और डुमरिया के सुखलाल सोरेन को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

14 मंडलों को मिला नया नेतृत्व
मंडल स्तर पर मौदा, माटिहाना, जगन्नाथपुर, डुमरिया, सोनाखुन, नरसिंहगढ़, गालूडीह, दामपाड़ा, मऊभंडार-घाटशिला, खैरबनी, कुमडाशोल, चाकुलिया नगर, बेंद-माटियाबांधी, और कालापाठर मंडलों के अध्यक्षों को नियुक्त किया गया।

इनमें सत्यवान बेरा, मोइन अली, अर्नब नायक, असनी सोरेन, तपन दत्ता, अशोक कुमार मदीना, समीर कुमार मदीना, नरेश कुमार महाकुड़, कन्हैयालाल शर्मा, अजित कुमार महाकुड़, अरुण नायक, मलय रुहीदास, श्रीचरण सोरेन और रघुनाथ मांडी शामिल हैं।

पर्यवेक्षकों की भूमिका रही अहम
अभियान के दौरान विभिन्न प्रखंड पर्यवेक्षकों — तातस चटर्जी (बहरागोड़ा), कमलेश कुमार पांडेय (धालभूमगढ़), प्रिंस सिंह (घाटशिला), गुलाम सरबर (डुमरिया), के. के. शुक्ला (चाकुलिया) तथा राजकिशोर प्रसाद (घाटशिला प्रखंड संगठन प्रभारी) ने सक्रिय भूमिका निभाई। जिलाध्यक्ष ने सभी को अभियान की सफलता के लिए साधुवाद दिया। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने नियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे जनता के बीच जाकर समस्याएं चिन्हित करें, उनका दस्तावेजीकरण करें और जिला कांग्रेस कार्यालय को प्रेषित करें।

उन्होंने बिजली, पानी, सड़क, भूमि, अबुआ आवास, कृषि, जलमीनार आदि जनसमस्याओं को गंभीरता से लेने का आह्वान किया। सभी प्रखंड एवं मंडल कमिटियों को विभिन्न विभागों के घेराव, प्रदर्शन, धरना और मांग पत्र सौंपने की रणनीति पर कार्य करने का निर्देश भी दिया।

बैठक का संचालन एवं प्रबंधन कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय सिंह आज़ाद ने किया। मौके पर युवा अध्यक्ष शंकर बेरा, कोषाध्यक्ष सलीम खान, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, प्रवक्ता शमशेर खान, शत्रुघ्न प्रसाद, सनत भोल, भुतेश पंडित, शेख फारूक, लक्ष्मण बाग, संजय साह, पवन ओझा, लव कुमार समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड में पेसा कानून अधिसूचना की मांग तेज, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

 

Spread the love

Related Posts

Gua : डीएवी नोवामुंडी के खिलाड़ियों का एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जीते 12 पदक

गुवा :  जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक (4 स्वर्ण, 6 रजत और 2…

Spread the love

Potka : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत, जांच करने पहुंचे सीओ

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया लैम्प्स भवन के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद शनिवार को अंचलाधिकारी (सीओ) राजा राम मुंडा ने मौके पर पहुंचकर जांच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time