Jamshedpur:परबिंदर सिंह सोहल ने लगातार 9वीं बार निर्वाचित होने का बनाया कीर्तिमान

जमशेदपुरः गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी परविंदर सिंह सोहल ने लगातार नौवीं बार बैलेट के द्वारा निर्विरोध चुनाव जीतकर ट्रेड यूनियन में एक नया कीर्तिमान बनाया है.  सी आर एम इलेक्ट्रिकल एवं क्रेन मेंटेनेंस विभाग से यूनियन में सबसे बड़ी निर्वाचन क्षेत्र होने के बावजूद वह लगातार निर्विरोध निर्वाचित होते रहे हैं. इस बार भी सोहेल ने रिकॉर्ड मत प्राप्त कर जीत हासिल की है. सोहेल ने वर्ष 1994 से मजदूर नेता सह सांसद सिद्धेश्वर चौधरी एवं गोपेश्वर लाल के नेतृत्व में कंपनी यूनियन की राजनीति की शुरुआत की थी. 1994 में टिनप्लेट कंपनी में स्थाई होने की एक सप्ताह बाद ही निर्वाचित हो गए थे. 31 वर्ष के कार्यकाल में सोहेल ने यूनियन में कार्यकारिणी सदस्य से डिप्टी प्रेसिडेंट तक का सफर तय करते हुए लगातार अपनी जिम्मेदारी का पूरी तरह से निर्वहन करते रहे हैं.

इसे भी पढ़ेःJamshedpur: सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति का पतंग महोत्सव 15 जनवरी को, 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं के बीच होगा खिचड़ी का वितरण

ट्रेड यूनियन के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में समाज के जरुरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदेव तत्पर रहते है. जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन एवं सलाहकार के रूप में भी काम करते रहे हैं.मौके पर परविंदर सिंह सोहल ने अपनी जीत को कर्मचारियों की जीत बताया एवं सभी कर्मचारियों की प्रशंसा की एवं उनका आभार जताया. सोहेल ने कहा कि आने वाले समय में यूनियन में नया ग्रेड रिवीज़न एवं स्थाई कर्मचारियों की भर्ती जैसी बड़ी-बड़ी चुनौतियां हैं. लेकिन वे निस्वार्थ भावना से काम करके अपने साथियों के द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time