West Singhbhum: डोला सेन की पहल पर सक्रिय हुआ इस्पात मंत्रालय, जल्द नई दिल्ली में होगी उच्चस्तरीय बैठक

पश्चिम सिंहभूम: राज्यसभा सांसद डोला सेन की सक्रिय पहल पर केंद्रीय इस्पात मंत्री कुमारस्वामी ने नन-एनजेसीएस यूनियनों के साथ बैठक आयोजित करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। मंत्री से यह औपचारिक मुलाकात हाल में दिल्ली में संपन्न हुई, जिसमें डोला सेन ने पूर्व में हुई वार्ता का स्मरण दिलाते हुए बैठक न होने पर चिंता जताई।

इस्पात मंत्री ने अपने निजी सचिव, विशेष कार्याधिकारी, और सेल प्राधिकरण को निर्देश दिया है कि नन-एनजेसीएस यूनियनों के साथ शीघ्र बैठक सुनिश्चित की जाए। इस बैठक में विजाग स्टील प्लांट, बीएकेएस बोकारो, बीएकेएस भिलाई, आरकेएस राउरकेला, और झारखंड मजदूर संघर्ष संघ किरीबुरु के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, किरीबुरु के महामंत्री राजेंद्र सिंधिया ने औपचारिक बयान जारी कर बताया कि “झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस” की ओर से संघ इस बैठक में प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होंने कहा कि यह बैठक श्रमिक हितों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और यूनियनों को सीधे इस्पात मंत्री और सेल प्रबंधन के समक्ष अपनी बात रखने का अवसर प्राप्त होगा।

बैठक में एक महत्वपूर्ण विषय के रूप में दुर्गापुर स्टील प्लांट के 21 ठेका श्रमिकों के अचानक टर्मिनेशन का मुद्दा उठाए जाने की पूरी संभावना है। उल्लेखनीय है कि यह निर्णय उस समय लिया गया जब मामला लेबर कोर्ट में सुलह प्रक्रिया में था। यूनियनों का आरोप है कि प्रिंसिपल एम्प्लॉयर का यह कदम न केवल न्याय विरुद्ध है, बल्कि श्रमिक हितों की खुली अवहेलना भी है।

महामंत्री राजेंद्र सिंधिया ने आशा जताई है कि बैठक के माध्यम से नन-एनजेसीएस यूनियनों की बात प्रभावी ढंग से रखी जाएगी और श्रमिकों के पक्ष में सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे। बैठक की तिथि और स्थान की आधिकारिक घोषणा शीघ्र की जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: स्वतंत्रता दिवस खेल मिलन समारोह को लेकर किशोर संघ क्लब में बनी आयोजन समिति


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time