जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, जमशेदपुर के बीच शनिवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य मुसाबनी प्रखंड के दूरस्थ इलाकों में माताओं और बच्चों को सुलभ व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके तहत—
गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच
उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान
सुरक्षित प्रसव (सिजेरियन सहित)
शिशुओं का टीकाकरण और स्क्रीनिंग
कुपोषण निवारण
प्रसवोत्तर देखभाल
किशोरियों के लिए जागरूकता शिविर
जैसी सेवाएं दी जाएंगी।
इस समझौते के तहत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की नि:शुल्क सर्जिकल मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी।
सत्य साई संजीवनी अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जागरूकता अभियान, क्षमता-विकास कार्यशाला और स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित करेगा। इस पहल का लक्ष्य है कि आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके और कोई भी मां या बच्चा जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।
यह एमओयू 25 जुलाई 2025 से प्रभावी हो चुका है और शुरुआती दो वर्षों तक लागू रहेगा। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल और सत्य साई संजीवनी अस्पताल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: उपायुक्त ने इंजीनियरिंग विभागों की बैठक में दिए सख्त निर्देश, निर्माण कार्यों की होगी कड़ी निगरानी
There is no ads to display, Please add some



















































