Deoghar: देवघर के पुराने सदर अस्पताल में फिर शुरू हुआ मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन

देवघर:  शहर के टावर चौक स्थित पुराने सदर अस्पताल परिसर में अब मरीजों को मोतियाबिंद का मुफ्त इलाज और ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से बंद पड़ी यह सेवा अब जरूरतमंदों और गरीबों के लिए फिर से शुरू की गई है।

अस्पताल में इलाज, जांच, ऑपरेशन और दवाएं पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध होंगी। अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि मरीजों को किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।
फिलहाल नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मृणाल सिंह और उनकी टीम मरीजों का ऑपरेशन कर रही है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से यहां मोतियाबिंद का ऑपरेशन बंद था, लेकिन अब इसे दोबारा शुरू किया गया है।

डॉ. सिंह ने कहा कि जिन लोगों को आंखों से संबंधित समस्या या मोतियाबिंद की दिक्कत है, वे अस्पताल आकर निःशुल्क उपचार का लाभ ले सकते हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर में जनता दरबार – DDC ने सुनीं समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

Spread the love

Related Posts

Baharagora : आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गर्भवती महिलाओं की ANC TEST, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर जोर

बहरागोड़ा : सोमवार को प्रखंड के बरसोल स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष प्रसव पूर्व जाँच (ANC) शिविर…

Spread the love

Muri : मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 24 मार्च को दिल्ली में जन  आक्रोश रैली, लोगों से शामिल होने का आह्वान

मुरी :  भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) झारखंड राज्य कमिटी का छोटानागपुर स्तरीय जन‌ आक्रोश जत्था ने मुरी में प्रदर्शन किया. इस दौरान केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *