Deoghar: देवघर में जादूगर सिकंदर का धमाकेदार शो, “बरमूडा ट्रायंगल” से “किलर-24” तक – नए करिश्मों से लोग रोमांचित

देवघर:  देवघर शहर के शंकर टॉकीज में रविवार से जादूगर सिकंदर का 15 दिवसीय मैजिक शो शुरू हुआ। यह कार्यक्रम 14 सितंबर तक चलेगा। उद्घाटन जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने किया।

उद्घाटन के मौके पर डॉ. खवाड़े ने कहा कि 25 साल बाद वे जादू का लाइव शो देख रहे हैं। आज इंटरनेट और मोबाइल के दौर में जादूगर सिकंदर और उनकी टीम ने इस कला को ज़िंदा रखा है, जो काबिले-तारीफ है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे शो में भाग लेकर इस विलुप्त होती कला को बचाने में सहयोग करें।

जादूगर सिकंदर ने बताया कि इस बार शो में “बरमूडा ट्रायंगल” और “किलर-24” जैसे कई नए खेल पेश होंगे। बच्चों के लिए विशेष छूट रखी गई है। उन्होंने कहा कि जादू असल में कला और विज्ञान पर आधारित है, लेकिन कुछ लोग इसे तंत्र-मंत्र से जोड़कर इसका अनादर करते हैं। उनका मकसद है कि अंधविश्वास दूर हो और लोग विज्ञान के चमत्कारिक प्रयोगों को समझते हुए मनोरंजन का आनंद लें।

पहले ही दिन शो देखने भारी भीड़ उमड़ी। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी सिकंदर के करतब देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। शो मैनेजर गोलू ने बताया कि छुट्टियों में दर्शकों की मांग के कारण अतिरिक्त शो भी जोड़े जाएंगे।

सिकंदर ने कहा कि जादू की कला खत्म नहीं हुई है, कलाकारों की संख्या ज़रूर घट गई है। लेकिन यह कला अब भी युवाओं के लिए करियर का विकल्प बन सकती है। इस शो के ज़रिए न सिर्फ मनोरंजन हो रहा है, बल्कि सामाजिक संदेश भी लोगों तक पहुँचाए जा रहे हैं।

उद्घाटन कार्यक्रम में डीएसए सचिव आशीष झा, नवीन शर्मा, लालू बरनवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: RTI कार्यकर्ताओं का अल्टीमेटम – मांगें नहीं मानी गईं तो संसद के सामने धरना


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : अर्पिता महिला मंडल सीसीएल एवं महाबली एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन, रिया पाठक को मिला सम्मान

मुरी : अर्पिता महिला मंडल सीसीएल एवं महाबली एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में जवाहर नगर सीसीएल कॉलोनी में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विगत दिनों महाबली एंटरटेनमेंट…

Spread the love

Muri : मुंबई में प्रवासी श्रमिक संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो, झारखंड सरकार से प्रवासी कल्याण आयोग का गठन करने की मांग 

मुरी : देश को खनिज संपदा के साथ-साथ कुशल श्रम शक्ति देने में झारखंड की विशिष्ट पहचान है। मुंबई महानगर में झारखंड के बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक विभिन्न क्षेत्रों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time