बाबा साहेब सभी के सामान अधिकार व भेदभाव मुक्त समाज के निर्माता थे : रंजीत राम
जादूगोड़ा : डॉ भीम राव अंबेडकर की 135 वा जयंती सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मंगलवार को जादूगोड़ा मोड चौक पर किया गया। कार्यक्रम का आयोजडन जनहित संरक्षण ट्रस्ट की ओर से किया गया। जिसमें ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों के अलावे स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम कांग्रेस के प्रदेश संयोजक व जनहित संरक्षण ट्रस्ट रंजीत राम मौजूद रहे. मौके पर कांग्रेस नेता रंजीत राम ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर का विचार एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है जहां हर नागरिक को समान अधिकार व समान अवसर प्राप्त हो। उन्होंने इस मौके पर उनके आदर्शों को अपनाकर सामाजिक न्याय, समानता व सशक्तिकरण के उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया। इससे पहले सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी व उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में मकरो कर्मकार (पीएलवी) शशि सिंह, बसंत टोपनो (अधिवक्ता) हरि पात्रों, अमल कुमार दास, मुकेश कुमार समेत काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव : 13 अप्रैल को होगा नामांकन पत्रों का वितरण
There is no ads to display, Please add some



















































