Jamshedpur : झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संपर्क कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल के नेतृत्व में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा, समानता और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी और भारतीय समाज को एक मजबूत संवैधानिक आधार प्रदान किया। युवा नेता फैयाज खान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखें। इस मौके पर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति , खुदू उरांव , दलित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय रजक, गुरमीत सिंह गिल, प्रीतम हेंब्रम , प्रकाश चंद्र झा, उमेश गिरी, अभय पांडेय, अरुण कुमार चौधरी, रेहान, बुधवा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अंबेडकर जयंती पर बोले विधायक सरयू राय, आज जो भी लोग सत्ता में हैं, उनकी नियत सही रहेगी तो संविधान सही काम करेगा 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time