Jamshedpur : अंबेडकर जयंती पर बोले विधायक सरयू राय, आज जो भी लोग सत्ता में हैं, उनकी नियत सही रहेगी तो संविधान सही काम करेगा 

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि भारतीय संविधान लचीला है। इसमें 100 से ज्यादा संशोधन हो चुके हैं। देश के आजाद होने के बाद संविधान बनाने की जरूरत महसूस की गई। संविधान सभा बनी। संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद बने। ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. भीम राव आंबेडकर थे। डॉ. आंबेडकर ने पूरी दुनिया के संविधानों का अध्ययन किया और दलितों-पिछड़ों-शोषितों की समस्या का भी अध्ययन किया। उसे ड्राफ्ट किया। उस ड्राफ्ट को संविधान सभा ने बहस के बाद स्वीकार किया। वही संविधान आज देश में लागू है। आज जो भी लोग सत्ता में हैं, उनकी नियत सही रहेगी तो संविधान सही काम करेगा। नियत सही नहीं रहेगी तो संविधान सही काम नहीं करेगा। उपरोक्त विचार श्री राय ने कदमा-सोनारी लिंक रोड और पुराना बुक स्टोर, साकची में आयोजित आंबेडकर जयंती समारोहों में रखे।

इसे भी पढ़ें : 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time