पोटका : पोइला वैशाख के पावन अवसर पर तारा पब्लिक स्कूल, हरिवंश नगर हाता में नये भवन का शुभारंभ वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर दिलीप पंडा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया तथा हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य कमलेश कुमार मिश्र ने कहा कि अब से विद्यालय की कक्षाएं नये भवन में संचालित की जाएंगी। उन्होंने आगे बताया कि ग्रीष्मावकाश के बाद भवन के प्रथम तल पर भी कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी, जिससे छात्रों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर पूनम लाल, सलाहकार डॉ. अरविन्द कुमार लाल सहित शिक्षक-शिक्षिकाए क्रमशः अंबुज प्रमाणिक, हेमचंद्र पात्र, मिहिर गोप, पानमुनी भुमिज, सुषमा भकत, सुषमा मंडल, नमिता सिंह सरदार, निकिता गोप, अनुपमा मंडल, मनीषा नामता, रिया मोदक, संगीता सरदार, झुनू राणा, विश्वामित्र खंडायत, शुक्रा सिंह सरदार, जस्मीन मुर्मू, दुलमी हांसदा, सुमित्रा बेहरा एवं जोबा मार्डी आदि उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some



















































