बहरागोड़ा : बरसोल थाना अंतर्गत खांडामौदा चौक पर हुए हृदयविदारक सड़क हादसे के पांच दिन बीत जाने के उपरांत भी प्रशासन और एनएचएआई (NHAI) की कुंभकर्णी नींद नहीं खुली है, जिससे स्थानीय निवासियों का सब्र अब जवाब दे रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 49 और 18 पर स्थित कालियाडिंगा फ्लाईओवर, वन विश्रामागार, जगन्नाथपुर चौक और खांडामौदा पेट्रोल पंप जैसे खतरनाक ‘ब्लैक स्पॉट्स’ पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं और मौतों के बावजूद सुरक्षा के नाम पर धरातल पर एक ईंट तक नहीं सरकी है। विडंबना यह है कि दुर्घटनास्थल पर आज भी दुकानों का बिखरा हुआ मलबा प्रशासनिक संवेदनहीनता को बयां कर रहा है, लेकिन न तो वहां गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) बनाए गए और न ही बैरिकेडिंग की कोई व्यवस्था की गई। इस बीच, पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्जुन पूर्ति ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारियों के खोखले आश्वासनों से जनता अब ऊब चुकी है; उन्होंने दोटूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि अविलंब स्थायी सुरक्षा उपाय और चेतावनी बोर्ड सुनिश्चित नहीं किए गए, तो समूचा क्षेत्र उग्र जन-आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : संविधान बचाने के संकल्प के साथ सीपीआई (एम) ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
There is no ads to display, Please add some



















































