बहरागोड़ा : पाथरी पंचायत के मोहुलडांगरी स्थित पौराणिक कामेश्वर शिव मंदिर में गाजन पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने सुवर्णरेखा नदी में स्नान के बाद जीभ में कील व त्रिशूल घोंपकर और धधकते अंगारों पर चलकर अपनी हठभक्ति का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। यहाँ आज भी पौराणिक परंपराएं जीवित हैं, जहाँ भोक्ताओं को बैलगाड़ी पर बैठाकर मंदिर लाया जाता है और देर रात ओडिशा सीमा से ‘मिट्टी चोरी’ की रस्म निभाई जाती है। उत्सव का समापन मनमोहक छऊ नृत्य के साथ हुआ, जबकि स्थानीय लोगों ने इस ऐतिहासिक स्थल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग दोहराई।
इसे भी पढें : Bahragora : प्रशासनिक अनदेखी से सुलग रहा खांडामौदा, हादसों के बाद भी नहीं जागी NHAI, ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
There is no ads to display, Please add some



















































