बहरागोड़ा : बरसोल स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, पूर्वी सिंहभूम के विद्यार्थियों ने इस वर्ष की सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में अपनी गौरवशाली परंपरा को दोहराते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है, जहाँ परीक्षा में शामिल हुए सभी 80 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। विद्यालय के परीक्षा प्रभारी आलोक कुमार व प्रिया प्रियदर्शनी के अनुसार, इस वर्ष पूजा महतो ने 94% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि पुष्पा हेब्रम (93.8%) दूसरे और प्रणव कुमार महतो (91.6%) तीसरे स्थान पर रहे। इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्राचार्य स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि उत्कृष्ट परिणाम देना नवोदय की परंपरा है और पूर्वी सिंहभूम के प्रतिभाशाली बच्चे हर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहते हैं; गौरतलब है कि इस वर्ष देशभर के सभी स्कूलों में जवाहर नवोदय विद्यालय का परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा है, जो शिक्षकों और छात्रों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साउथ प्वाइंट स्कूल में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट 98.7% रहा
There is no ads to display, Please add some



















































