Jamshedpur : न्युवोको विस्टास ने वित्त वर्ष 2026 में दर्ज की मजबूत वृद्धि, क्षमता विस्तार की ओर कंपनी तेजी से अग्रसर

जमशेदपुर : बिल्डिंग मटीरियल क्षेत्र की अग्रणी कंपनी न्युवोको विस्टास कॉर्पाेरेशन लिमिटेड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष के अपने प्रभावशाली वित्तीय नतीजों की घोषणा की है। कंपनी ने इस दौरान मजबूत परिचालन प्रदर्शन के दम पर आय, मुनाफे और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। कंपनी की सीमेंट बिक्री वित्तवर्ष 2026 में 20.4 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक है। वहीं, कंसोलिडेटेड आय में 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह 11,362 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

सबसे उल्लेखनीय वृद्धि एबिटिडा में देखी गई, जो 35 प्रतिशत बढ़कर 1,881 करोड़ रुपये हो गया। टैक्स के बाद मुनाफा भी वित्तवर्ष 2025 के 22 करोड़ रुपये से बढ़कर 360 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। प्रीमियम उत्पादों की हिस्सेदारी बढ़कर 43 प्रतिशत हो गई, जो उद्योग में उच्चतम स्तर पर है। कंपनी वडराज सीमेंट प्लांट में क्लिंकर और ग्राइंडिंग यूनिट्स को चरणबद्ध तरीके से वित्तवर्ष 2027 की तीसरी तिमाही से शुरू करने की दिशा में कार्यरत है।

इसके अलावा, पूर्वी क्षेत्र में वित्तवर्ष 2028 तक 4 एमएमटीपीए क्षमता विस्तार की योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है। इन विस्तार योजनाओं के पूर्ण होने के बाद कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता लगभग 35 एमएमटीपीए हो जाएगी। साथ ही, गुजरात के सचाना में लगभग 1.5 एमएमटीपीए क्षमता वाला एक बल्क टर्मिनल भी स्थापित किया जाएगा, जिससे लॉजिस्टिक्स और वितरण नेटवर्क को और मजबूती मिलेगी।

इस संबंध में कंपनी के प्रबंध निदेशक जयकुमार कृष्णास्वामी ने कहा कि वित्तवर्ष 2026 न्युवोको के लिए निर्णायक रहा है, जिसमें वॉल्यूम, आय और लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कंपनी ने प्रीमियम उत्पादों पर ध्यान, व्यापार चेनलों की मजबूती और लागत नियंत्रण की रणनीतियों को सफलतापूर्वक लागू किया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई में होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी जनविरोधी : अनिल मोदी

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

Spread the love

Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time