Jamshedpur : CNG भरने के दौरान गोलमुरी पेट्रोल पंप पर हुआ दर्दनाक हादसा, पाइप फटने से 28 वर्षीय कर्मचारी तुषार की मौत

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत साकची के हावड़ा ब्रिज के पास स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर CNG भरने के दौरान शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। CNG कार में गैस भर रहे 28 वर्षीय कर्मचारी तुषार गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि तुषार पेट्रोल पंप पर CNG कार में गैस भरने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक CNG मशीन से जुड़ी पाइप तेज दबाव के साथ फट गई। पाइप फटने के बाद वह बेहद तेजी से उछली और सीधे तुषार के चेहरे पर जा लगी। तेज रफ्तार से लगी पाइप की चोट से तुषार गंभीर रूप से घायल होकर कई फीट दूर जा गिरे।

हादसे की आवाज सुनते ही पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। साथी कर्मचारियों ने तत्काल घायल तुषार को संभाला और बिना समय गंवाए इलाज के लिए TMH अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है। CNG मशीन की पाइप किस वजह से फटी और क्या इसमें तकनीकी खराबी थी, इसकी भी जांच की जा रही है। साथ ही पेट्रोल पंप पर सुरक्षा मानकों के पालन और मशीन के रखरखाव से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा सकती है।

हादसे के बाद पेट्रोल पंप पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली गई। अचानक हुए इस हादसे ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

परिजनों को तुषार की मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम पसर गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटना से संबंधित जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की वास्तविक वजह और किसी स्तर पर लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : श्याम भटली परिवार की महिला इकाई ने मनाया सिंधारा उत्सव, कार्यक्रम में खेल और पुरस्कारों की रही धूम


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो मुर्दा मैदान कचरा प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विधायक सरयू राय ने भरी हुंकार, कहा- मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा 

मुर्दा मैदान प्रकरण में सरयू बोलेः जो होगा, सामना करूंगा मानगो में बदहाल सफाई, पेयजल संकट और सड़कों की दुर्दशा पर निगम को घेरा जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक…

Spread the love

Jamshedpur : तालसा ग्राम सभा ने एसआईआर के दौरान दस्तावेज सत्यापन का मांगा अधिकार, सीओ-बीडीओ के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजा मांग पत्र

जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले में कराए जा रहे एसआईआर में कई विसंगतियां सामने आ रही हैं. पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने के कारण यहां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time