Jamshedpur : जमशेदपुर में 18 से 20 सितंबर तक होगा ‘श्री गौ कृपा कथा महोत्सव’

महोत्सव का आयोजन ध्यान फाउंडेशन गौशाला, चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन एवं श्री गोपाल परिवार सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है

जमशेदपुर : भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा में पूजनीय गौ माता की आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सेवा-परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जमशेदपुर में 18 से 20 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय ‘श्री गौ कृपा कथा महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक बिष्टुपुर स्थित कुसुम कमानी ऑडिटोरियम, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल में होगा। महोत्सव का आयोजन ध्यान फाउंडेशन गौशाला, चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन एवं श्री गोपाल परिवार सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

महोत्सव में व्यासपीठ पर 31 वर्षों से अनवरत चल रही ‘गौ पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा’ के प्रणेता परम पूज्य भैरव उपासक ग्वाल संतश्री गोपालाचार्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज विराजमान होंगे। वे श्रद्धालुओं को गौ-महिमा, सनातन संस्कृति, सेवा, करुणा एवं आध्यात्मिक जीवन से जुड़े विविध प्रसंगों से अवगत कराएंगे।

स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने गौ-सेवा, पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार को अपने जीवन का ध्येय बनाया है। राजस्थान की ऐतिहासिक भूमि हल्दीघाटी से प्रारंभ हुई उनकी 31 वर्षीय पदयात्रा के माध्यम से देश के हजारों गांवों, नगरों एवं शहरों तक गौ-संरक्षण, पर्यावरण और अध्यात्म का संदेश पहुंचाया जा रहा है। उनके सान्निध्य में गौ-कृपा कथा, बेसहारा एवं घायल गौवंश की सेवा, गौशालाओं के संवर्धन तथा गौ-चिकित्सा जैसे सेवा कार्य भी संचालित किए जा रहे हैं।

पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष मंटू अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का स्थान अत्यंत पवित्र एवं पूजनीय है। श्रीमद्भागवत महापुराण सहित विभिन्न धर्मग्रंथों में गौ-महिमा का विस्तार से वर्णन मिलता है। गौ-सेवा और गौ-पूजन की परंपरा आध्यात्मिक होने के साथ सामाजिक एवं पारंपरिक जीवन से भी जुड़ी रही है।

चाकुलिया में 25 हजार से अधिक गौवंश की सेवा

ध्यान फाउंडेशन द्वारा पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में संचालित विशाल गौशाला में 25,000 से अधिक गौवंश की सेवा, सुरक्षा, चिकित्सा एवं देखभाल की जा रही है। सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा तस्करी और अवैध वध से बचाए गए गौवंश को भी यहां आश्रय दिया जाता है। बीमार, घायल एवं असहाय गौवंश के उपचार तथा पालन-पोषण की व्यवस्था भी निरंतर की जा रही है।

कार्यक्रम संयोजक विजय आनंद मूनका ने बताया कि पितृपक्ष के पावन अवसर पर आयोजित यह महोत्सव गौ माता की महिमा को जानने-समझने और समाज को गौ-सेवा के प्रति जागरूक करने का प्रयास है। तीन दिनों तक श्रद्धालुओं को गौ कथा के माध्यम से सनातन संस्कृति, सेवा, करुणा एवं आध्यात्मिक चेतना से जुड़े विषयों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।

प्रेस प्रभारी कमल किशोर अग्रवाल ने जमशेदपुर एवं आसपास के सभी गौ-भक्तों, धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं से सपरिवार महोत्सव में शामिल होने तथा गौ-सेवा के इस अभियान से जुड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि  आरके अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजन की तैयारियां व्यापक स्तर पर चल रही हैं। आयोजन समिति में मंटू अग्रवाल, बिमल बाकरेवाल, राजेश गर्ग, संदीप मुरारका, अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’, विजय आनंद मूनका, कमल किशोर अग्रवाल सहित अनेक सदस्य विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Jadugora : पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा का असामायिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा ( 52) का रविवार की सुबह निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिचित एवं शुभचिंतकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time