Jadugora : तालसा गांव में गोम्हा पर्व की धूम, रिंझा नृत्य ने बांधा समां

करम गोसांय की पूजा कर ग्रामीणों ने मांगी सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना

जादूगोड़ा : यूसिल के तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से सटे तालसा गांव में गोम्हा पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर ग्राम आखड़ा में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ करम गोसांय की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों ने सामूहिक रूप से पारंपरिक रिंझा नृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से पूरा गांव झूम उठा और देर तक उत्सव के रंग में सराबोर रहा।

माझी बाबा दुर्गा प्रसाद मुर्मू ने बताया कि गोम्हा पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा और कृषि संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर करम गोसांय की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। ग्राम आखड़ा में करम की डाली को परंपरागत विधि-विधान के साथ स्थापित कर पूजा की जाती है। पर्व के दौरान प्रत्येक घर में विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यंजन तैयार किए जाते हैं, जिसका ग्रामीण सामूहिक रूप से आनंद लेते हैं।

उन्होंने बताया कि गोम्हा पर्व के अवसर पर गांव की सभी महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग आखड़ा में एकत्र होकर करम गोसांय को प्रसन्न करने के लिए पारंपरिक रिंझा नृत्य में शामिल होते हैं। यह पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों की सामाजिक एकजुटता और कृषि जीवन से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।

माझी बाबा ने कहा कि कृषि कार्य के प्रथम चरण के समाप्त होने के बाद करम गोसांय की पूजा कर ग्रामीण खेतों में रोपे गए धान की अच्छी पैदावार की कामना करते हैं। इसके साथ ही खेतों में फसलों को पर्याप्त पानी मिलने, गांव-समाज के लोगों के निरोग रहने तथा परिवारों में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की जाती है।

 बूढ़ी करम के साथ होगा पर्व का समापन

गोम्हा पर्व का समापन शनिवार को बूढ़ी करम के साथ होगा। करम गोसांय की पूजा-अर्चना के दौरान आखड़ा में माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू, नायके बाबा हबीराम मुर्मू, कुडाम नायके भगवान टुडू, जोगमाझी सोमय बेसरा, रघुनाथ टुडू, डोमन मुर्मू, कारु टुडू, बाबुलाल मुर्मू एवं वीरेश हेंब्रम समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

पर्व के दौरान पारंपरिक पूजा, नृत्य और सामूहिक सहभागिता ने तालसा गांव की आदिवासी संस्कृति और परंपरा की जीवंत झलक प्रस्तुत की। ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाते हुए आने वाले कृषि वर्ष में अच्छी फसल और गांव में सुख-शांति की कामना की।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : वीरग्राम में शुरू हुआ निःशुल्क महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, सात महिलाओं का चयन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो मुर्दा मैदान कचरा प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विधायक सरयू राय ने भरी हुंकार, कहा- मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा 

मुर्दा मैदान प्रकरण में सरयू बोलेः जो होगा, सामना करूंगा मानगो में बदहाल सफाई, पेयजल संकट और सड़कों की दुर्दशा पर निगम को घेरा जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक…

Spread the love

Jamshedpur : तालसा ग्राम सभा ने एसआईआर के दौरान दस्तावेज सत्यापन का मांगा अधिकार, सीओ-बीडीओ के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजा मांग पत्र

जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले में कराए जा रहे एसआईआर में कई विसंगतियां सामने आ रही हैं. पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने के कारण यहां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time