Jamshedpur : गोलमुरी क्षेत्र में 24 घंटे में चार बड़े हादसे, आजसू नेता ने एक्सीडेंट जोन घोषित करने की मांग की

जमशेदपुर : गोलमुरी क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज 24 घंटे के भीतर चार बड़े हादसों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

टाटा लाइन निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद अब विजय नगर निवासी ब्रिज बिहारी शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने कहा कि गोलमुरी में लगातार हो रही दुर्घटनाएं अब सामान्य घटना नहीं, बल्कि गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं। 24 घंटे में चार बड़े हादसे और एक युवक की मौत बेहद चिंताजनक है। प्रशासन को तत्काल गोलमुरी क्षेत्र को ‘एक्सीडेंट जोन’ घोषित कर विशेष यातायात व्यवस्था लागू करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बड़े वाहनों का आवागमन, अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात नियमों की अनदेखी पर सख्ती जरूरी है। “आखिर कितनी जानें जाने के बाद प्रशासन जागेगा? अब कार्रवाई कागजों पर नहीं, सड़क पर दिखनी चाहिए।”
अप्पू तिवारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सांकेतिक वार्ता के बाद भी सुधार नहीं होना चिंतनीय है , प्रशासन करे सुधार अन्यथा करेंगे जोरदार आंदोलन

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 5001 महिलाएं करेंगी बाबा लिंगेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक, सावन मास की चौथी सोमवारी पर जंबू अखाड़ा स्वर्णरेखा नदीं से निकालेगी जलाभिषेक यात्रा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप में 6332 लाभार्थियों के बीच 21.05 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण

जमशेदपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकार (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर तथा प्रधान जिला में सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के…

Spread the love

Chaibasa : वैज्ञानिक सोच को मिली नई उड़ान: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोआमुंडी के छात्रों ने किया ”स्टेम” लैब का भ्रमण

चाईबासा ( सिद्धार्थ पाण्डेय ) : भारत के ऐतिहासिक राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में व्यावहारिक और अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोआमुंडी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time