Dumaria : मन्दा में 26वीं जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार रहे उपस्थित, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब योजना से ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभा निखर रही है, गांवों में खेल का माहौल बन रहा  : विधायक

डुमरिया : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत काटासोल पंचायत के मन्दा गांव में रेड सन स्पोर्ट क्लब, मन्दा की ओर से आयोजित 26वीं दो दिवसीय जूनियर फुटबॉल धमाका खेल प्रतियोगिता में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला हज़ारो लोग मुक़ाबले को देखने पहुंचे थे।

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया उत्साहवर्धन

कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक संजीव सरदार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन बनाए रखने की अपील की तथा सभी टीमों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सरकार की योजनाएं महत्वपूर्ण : विधायक

संबोधन में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार सकारात्मक पहल कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में सरकार की सिद्धों कान्हो युवा खेल क्लब समेत अन्य योजनाओं का लाभ युवाओं तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि गांवों की प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर मंच मिले और वे आगे चलकर जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। उन्होंने युवाओं से सरकार की खेल एवं युवा कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने भविष्य को मजबूत करने का आह्वान किया।

खेल के प्रति युवाओं में दिखा उत्साह

प्रतियोगिता में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी, हज़ारो के तादाद में ग्रामीण दर्शक और खेलप्रेमी पहुंचे। मैदान में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ दर्शकों का उत्साह भी देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान खेलप्रेमियों में खासा उत्साह बना रहा।

इस अवसर पर झामुमो डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, 20 सूत्री अध्यक्ष भगत बसके सहित सैकड़ों ग्रामीण, खेलप्रेमी, आयोजन समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जादूगोड़ा में ब्रह्मर्षि महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव, महिलाओं ने कैटवाक कर विखेरा जलवा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो मुर्दा मैदान कचरा प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विधायक सरयू राय ने भरी हुंकार, कहा- मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा 

मुर्दा मैदान प्रकरण में सरयू बोलेः जो होगा, सामना करूंगा मानगो में बदहाल सफाई, पेयजल संकट और सड़कों की दुर्दशा पर निगम को घेरा जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक…

Spread the love

Jamshedpur : तालसा ग्राम सभा ने एसआईआर के दौरान दस्तावेज सत्यापन का मांगा अधिकार, सीओ-बीडीओ के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजा मांग पत्र

जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले में कराए जा रहे एसआईआर में कई विसंगतियां सामने आ रही हैं. पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने के कारण यहां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time