Jamshedpur : बाल पार्थिव शिवलिंग पूजा से बच्चों को संस्कार और आस्था से जोड़ने की पहल, जमशेदपुर रॉयल्स ने नई पीढ़ी को भारतीय परंपरा, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने की अनूठी पहल की

जमशेदपुर : डिजिटल स्क्रीन और सोशल मीडिया की ओर बढ़ते बच्चों के रुझान के बीच जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने नई पीढ़ी को भारतीय परंपरा, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने की अनूठी पहल की। सावन के पावन महीने में साकची स्थित अग्रसेन भवन में ‘बाल पार्थिव शिवलिंग पूजा’ का आयोजन किया गया। इसमें 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के 108 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वयं पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्हें भगवान शिव की आराधना, भक्ति के महत्व के साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों की जानकारी दी गई। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को धार्मिक परंपराओं से केवल अनुष्ठान के रूप में नहीं, बल्कि उनमें निहित संस्कार, अनुशासन, आस्था और जीवन मूल्यों को समझने का अवसर प्रदान करना रहा।

यह कार्यक्रम जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स की महिला विंग द्वारा आयोजित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने महिला सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को आध्यात्मिकता, सांस्कृतिक जागरूकता और भारतीय परंपराओं से जोड़ने के लिए इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण हैं।

आयोजकों ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों का काफी समय मोबाइल, डिजिटल स्क्रीन और सोशल मीडिया पर बीत रहा है। ऐसे में उन्हें कुछ समय इन माध्यमों से दूर रखकर भारतीय संस्कृति, आस्था और अच्छे संस्कारों से परिचित कराना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य था। उनका मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में आध्यात्मिक समझ विकसित करने के साथ-साथ अनुशासन, श्रद्धा, एकाग्रता और सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों के विकास में भी सहायक होंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी क्षेत्र में 24 घंटे में चार बड़े हादसे, आजसू नेता ने एक्सीडेंट जोन घोषित करने की मांग की

Spread the love

Related Posts

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Jadugora : पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा का असामायिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा ( 52) का रविवार की सुबह निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिचित एवं शुभचिंतकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time