Jamshedpur : 5001 महिलाएं करेंगी बाबा लिंगेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक, सावन मास की चौथी सोमवारी पर जंबू अखाड़ा स्वर्णरेखा नदीं से निकालेगी जलाभिषेक यात्रा

जमशेदपुर :जमशेदपुर में पवित्र श्रावण मास की चौथी सोमवारी के अवसर पर 24 अगस्त 2026 को जंबू अखाड़ा कमेटी की ओर से भव्य कलश यात्रा एवं जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। इसकी जानकारी संरक्षक बंटी सिंह ने प्रेस वार्ता में दी। यात्रा मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले, संरक्षक बंटी सिंह एवं लाइसेंसी रणबीर मंडल के नेतृत्व में निकलेगी।

शहर के भुइंयाडीह, नंद नगर, छाया नगर, कल्याण नगर, निर्मल नगर बागुनहातु, बारीडीह, बिरसानगर, जुगसलाई, नामदा बस्ती, केबुल टाउन, सीतारामडेरा, भालूबासा, बागान एरिया, बर्मामाइंस, परसुडीह, टेल्को, सोनारी और बागबेड़ा समेत विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं सुबह सात बजे बसों से मंदिर परिसर पहुंचेंगी। यहां उन्हें कलश, पुष्प और बेलपत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके बाद सभी को स्वर्णरेखा नदी तट ले जाया जाएगा, जहां जल भरकर संकल्प के साथ यात्रा शुरू होगी।

झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र

जल लेकर श्रद्धालु मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर, एमजीएम अस्पताल, बाराद्वारी अपेक्स अस्पताल और कुम्हारपाड़ा होते हुए पुनः भालूबासा मंदिर परिसर पहुंचेंगे। यात्रा में डंका बाजा, सिंग बाजा, अनाउंसिंग वाहन, डीजे वाहन और झांकी वाहन शामिल होंगे। झांकी में भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप, भगवान श्रीराम द्वारा रामेश्वरम में पूजन तथा भस्म आरती की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रसिद्ध भजन गायिका भजनों की प्रस्तुति देंगी।

श्रद्धालु बाबा लिंगेश्वर नाथ पर जल अर्पित करेंगे। मंदिर कमेटी ने जलाभिषेक के लिए अरघा की विशेष व्यवस्था की है। जलाभिषेक के बाद अल्पाहार, फलाहार, पैकिंग प्रसाद, शीतल जल, शरबत और चाय की व्यवस्था रहेगी। यात्रा में प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टर जेके शर्मा, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र भी उपलब्ध रहेंगे। प्रेस वार्ता में बंटी सिंह, रणबीर मंडल, बृज किशोर, अभिजीत घोष, गौतम धर, संजय गुप्ता, संजय हजारी, जगजीत सिंह सोनू, गोविंद सिंह चंदेल, विपुल पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : शालीमार उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन अब सप्ताह में दो दिन लगाएगी टाटानगर का फेरा

Spread the love

Related Posts

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Jadugora : पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा का असामायिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा ( 52) का रविवार की सुबह निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिचित एवं शुभचिंतकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time