Jamshedpur : श्याम भटली परिवार ने दलमा शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

जमशेदपुर : श्री श्याम भटली परिवार, जमशेदपुर के तत्वावधान में रविवार को 105 सदस्यीय दल ने धार्मिक व प्राकृतिक भ्रमण किया। संस्था के अध्यक्ष गगन रूस्तगी एवं महासचिव ललित डाँगा के नेतृत्व में सदस्यों ने ऐतिहासिक दलमा प्राचीन शिव गुफा पहुँचकर भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजन व आरती की। साथ ही ताली कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा माहौल शिवमय हो उठा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने शीर्ष शिखर पर विराजमान बजरंगबली और दलमा माई की गुफा में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा-अर्चना के बाद सभी सदस्यों ने दलमा रिसॉर्ट में आयोजित वनभोज (पिकनिक) का लुत्फ उठाया। वापसी के दौरान श्रद्धालुओं ने जंगल के रास्ते सिंह गुफा और हाथी झरना का अवलोकन किया। मकुलकोचा पहुँचकर हिरण पार्क, बटरफ्लाई पार्क, मड हाउस और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। यात्रा के अंतिम पड़ाव पर सभी ने चांडिल डैम पहुँचकर नौका विहार (बोटिंग) का आनंद उठाया। भक्ति और उत्साह से लबरेज यह पूरी यात्रा अत्यंत धूमधाम व सफलता के साथ संपन्न हुई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जायसवाल समाज के सावन मिलन में दिखी हरियाली और उत्सव की रंगत

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

    Spread the love

    Jadugora : पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा का असामायिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

    जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा ( 52) का रविवार की सुबह निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिचित एवं शुभचिंतकों में…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time