Jamshedpur : जायसवाल समाज के सावन मिलन में दिखी हरियाली और उत्सव की रंगत

जमशेदपुर : प्राइड होटल में पूनम जायसवाल के द्वारा सावन मिलन 2026 महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंबिका जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर की। मंच का संचालन चंदन जायसवाल ने किया। ओपनिंग डांस रेवती वार्ष्णेय ने प्रस्तुत किया, जबकि संगीत की प्रस्तुति विभा जायसवाल ने दी। सावन के रंग में सजे इस आयोजन में महिलाओं ने स्वादिष्ट व्यंजन, संगीत, नृत्य, गेम और मनोरंजन का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जज के रूप में Mrs India Curvy World 2019 की विजेता वंदना पेंटाकोटा एवं परिणीता जायसवाल ने प्रतिभागियों का चयन किया। बेस्ट सावन लुक का खिताब कामना वार्ष्णेय, बेस्ट स्माइल रीना शर्मा और बेस्ट रैंप वॉक का पुरस्कार किरण बेदी ने जीता।

रिया बनर्जी बनीं सावन क्वीन

ग्लास गेम में रेवती, रिया, रूबी जायसवाल, प्रभा तिवारी, भूमिका एवं मीना कौर विजेता रहीं। वहीं टॉफी गेम में मधुलिका, प्रीति जायसवाल, वंदना सिंह, हिरणमयी, शांति पंडित एवं रिया ने बाजी मारी। सावन मिलन 2026 में कविता दास फर्स्ट रनरअप, सविता सिंह सेकंड रनरअप और रिया बनर्जी सावन क्वीन की विजेता बनीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में तारा, श्वेता, नीलिमा, सीमा जायसवाल एवं आभा चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में आनंदी, अंजू, रंजीता, आराध्या, शोभा तिवारी, बबीता जायसवाल, पूनम गुप्ता, रानी मंजरी, कौशल्या, ममता, मीना सिंह, मीनू, अलका, शोभना गुप्ता, रीना, रेनू जोशी, नीतू शर्मा और सोनाली सहित कई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ऑडियंस राउंड में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। सावन की थीम पर आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर उत्सव की खूबसूरती बढ़ाई। पूरे आयोजन के दौरान हंसी-मजाक, संगीत, डांस और विभिन्न खेलों का दौर चलता रहा। स्वादिष्ट व्यंजनों और मनोरंजक गतिविधियों से भरपूर सावन मिलन 2026 सभी के लिए यादगार बन गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस का नशे पर वार, लिट्टी चौक में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान 59 किलो गांजा बरामद, चार गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो मुर्दा मैदान कचरा प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विधायक सरयू राय ने भरी हुंकार, कहा- मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा 

मुर्दा मैदान प्रकरण में सरयू बोलेः जो होगा, सामना करूंगा मानगो में बदहाल सफाई, पेयजल संकट और सड़कों की दुर्दशा पर निगम को घेरा जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक…

Spread the love

Jamshedpur : तालसा ग्राम सभा ने एसआईआर के दौरान दस्तावेज सत्यापन का मांगा अधिकार, सीओ-बीडीओ के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजा मांग पत्र

जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले में कराए जा रहे एसआईआर में कई विसंगतियां सामने आ रही हैं. पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने के कारण यहां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time