jamshedpur : सैल्यूट तिरंगा का झारखंड गौरव सम्मान समारोह संपन्न, 16 विभूतियों को मिला झारखंड गौरव सम्मान

जमशेदपुर :  बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सैल्यूट तिरंगा की ओर से झारखंड गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्रगीत के साथ किया। प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को मोमेंटो, बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कुमकुम सिंह, जिला अध्यक्ष मीता घोष एवं प्रज्ञा पारोमिता चक्रवर्ती ने भी अतिथियों का स्वागत किया।

समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने की। संचालन डीडी त्रिपाठी एवं मुनमुन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजय गिरी ने किया। कार्यक्रम में समाजहित और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली झारखंड की 16 विभूतियों को झारखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वालों में राजनीति के क्षेत्र से डॉ. दिनेश सारंगी, खेल से अरुणा मिश्रा, योग से योग सम्राट अंशु सरकार, स्वास्थ्य क्षेत्र से डॉ. जीसी मांझी एवं डॉ. सुनीता सोरेन, पत्रकारिता से संजीव भारद्वाज, रक्त एवं प्लाज्मा दान के क्षेत्र से इंद्रजीत सिंह, संगीत से श्रद्धा दास, शिक्षा के क्षेत्र से रंजीता गांधी एवं शांभवी तिवारी शामिल रहे। समाजसेवा के लिए राजकुमार सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह, दुखनी सोरेन, आशा सिंह एवं चरणजीत सिंह, कला के क्षेत्र से विवेक मिश्रा तथा देवघर से बाबा बलियासे को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता का संदेश

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व अन्य लोग

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधायक चम्पाई सोरेन रहे। उद्घाटन सैल्यूट तिरंगा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश झा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉ. यदुनाथ पाण्डेय एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. ए.के. लाल उपस्थित रहे। राष्ट्रीय महामंत्री एवं सदस्यता प्रमुख प्रमोद कुमार मिश्र, डॉ. संजय गिरी, पूर्व सैनिक वरुण सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने कहा कि आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की संकल्पना के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से लगातार तीसरे वर्ष झारखंड गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान अन्य लोगों को भी जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश झा ने कहा कि संगठन राष्ट्रवादी एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने सम्मानित विभूतियों के योगदान की सराहना करते हुए सामाजिक सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur  : हर हर महादेव के जयघोष से 24 को गूंजेगा कालीमाटी रोड, सेवा संघ के 26 वीं वर्षगांठ पर मनोज तिवारी बहाएंगे भक्ति की रसधार

Spread the love

Related Posts

Bahragora : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बहरागोड़ा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी कार्यालय परिसर में सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन कर झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के…

Spread the love

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time