पोटका : जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, उनके परिवार और साथियों के साथ 16 अगस्त की रात कांवड़ यात्रा के दौरान कैरासाई के समीप अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा ने नाराजगी जताई है। घटना को लेकर कोवाली थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दिए एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर को ज्ञापन सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक ने मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में बाबुआ सिंह, सजीव सिंह, जिला परिषद सदस्य सविता सरदार, सूरज मंडल, मनोज कुमार सरदार, उपेंद्रनाथ सरदार, गणेश सरदार, सनत सी, श्यामल महाकुड़, पिंटू पुरान समेत अन्य लोग शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : श्याम भटली परिवार ने दलमा शिव मंदिर में किया जलाभिषेक
There is no ads to display, Please add some



















































