Jadugora : यूसिलकर्मी अरुण बर्मा के निलंबन निर्वाह भत्ते पर श्रम कोर्ट में सुनवाई

कंपनी प्रबंधन को 15 सितंबर तक भुगतान पर पुनर्विचार की मिली मोहलत

जादूगोड़ा : यूसिलकर्मी अरुण बर्मा के निलंबन अवधि के निर्वाह भत्ते से जुड़े मामले में चाईबासा सहायक श्रमायुक्त (केंद्रीय) शुभंक संजीव की अदालत में सुनवाई हुई। मामला वर्ष 2024 में 8 अक्टूबर से 5 नवंबर तक 28 दिनों की निलंबन अवधि के दौरान काटे गए निर्वाह भत्ते की राशि से संबंधित है।

सुनवाई के दौरान यूसिल प्रबंधन की ओर से महेश कुमार, झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के संयुक्त सचिव सागर बेसरा तथा कंपनीकर्मी अरुण बर्मा ने अपना-अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सहायक श्रमायुक्त शुभंक संजीव ने यूसिल प्रबंधन को आगामी 15 सितंबर तक निलंबन अवधि में काटी गई राशि की वापसी पर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया।

सुनवाई के बाद झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के संयुक्त सचिव सागर बेसरा ने आरोप लगाया कि यूसिलकर्मी अरुण बर्मा पर झूठे मामले में आरोप लगाकर कंपनी प्रबंधन ने कथित रूप से साजिश के तहत उनके खिलाफ 28 दिनों के निलंबन की कार्रवाई की और वेतन से राशि काट ली।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई के दौरान कंपनी प्रबंधन ने स्टैंडिंग ऑर्डर एवं श्रम नियमों की अनदेखी की। बेसरा ने कहा कि यदि कंपनी प्रबंधन आगामी 15 सितंबर तक निलंबन अवधि की करीब डेढ़ लाख रुपये की काटी गई राशि वापस नहीं करता है, तो यूनियन की ओर से आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर राशि की वसूली ब्याज सहित करने की मांग भी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jadugora ; यूसिल की तुम्मलापल्ली यूनिट में हिंदी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Spread the love

Related Posts

Bahragora : किस्कू ब्रदर्स ने जीता अंगारीशोल फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के अंगारीशोल फुटबॉल मैदान में ए स्टार स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में किस्कू ब्रदर्स ने शानदार प्रदर्शन करते…

Spread the love

Jadugora ; यूसिल की तुम्मलापल्ली यूनिट में हिंदी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

जादूगोड़ा : यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) की झारखंड से बाहर स्थित तुम्मलापल्ली यूनिट द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए हिंदी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन तुम्मलापल्ली कॉलोनी ग्राउंड में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time