Jadugora ; यूसिल की तुम्मलापल्ली यूनिट में हिंदी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

जादूगोड़ा : यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) की झारखंड से बाहर स्थित तुम्मलापल्ली यूनिट द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए हिंदी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन तुम्मलापल्ली कॉलोनी ग्राउंड में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य यूसिल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के बीच हिंदी भाषा, साहित्य, संस्कृति और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) की विभिन्न इकाइयों से आए प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ यूसिल कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक संध्या में हिंदी नाटक, काव्य पाठ, शास्त्रीय एवं भक्ति संगीत, गजल, लोकगीत, शास्त्रीय नृत्य तथा सामूहिक लोकगीत जैसी विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं डीएई की विभिन्न इकाइयों से आए कलाकारों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर यूसिल के उपमहाप्रबंधक प्रभास रंजन तथा किशोर भगत, डीजीएम (माइंस), मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. विपिन कुमार शर्मा एवं एस.के. शर्मा ने किया। दोनों ने कलाकारों एवं प्रस्तुतियों का परिचय कराते हुए कार्यक्रम को क्रमबद्ध एवं आकर्षक ढंग से आगे बढ़ाया।

सांस्कृतिक संध्या के दौरान भारतीय संगीत और संस्कृति की विविध परंपराओं का मनोहारी संगम देखने को मिला। कलाकारों की प्रस्तुतियों को उपस्थित कर्मचारियों एवं उनके परिवारों ने खूब सराहा। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम की सफलता में अधिकारियों का योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में डीएई की ओर से के.टी. मंजरेकर, अशोक पाटिल, शेखर पाटिल, प्रशांत कदम, डॉ. एम. वेणुगोपालाचारी, एन.वी. रेड्डी, संतोष कुमार सिंह, यशवंत एच., हिमांशु तिवारी, एल. कोटेश्वर राव, एस.के. टोप्पो, गणेश एस.एस., सी. किशोर, ए. बालाकृष्णैया, टी.सी.एस. रेड्डी तथा पी.के. नायक ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सहयोग से हिंदी सांस्कृतिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका के जिला परिषद सदस्य पर हमला करने वालों  पर कार्रवाई की मांग, भाजपा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Spread the love

Related Posts

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Jadugora : पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा का असामायिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा ( 52) का रविवार की सुबह निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिचित एवं शुभचिंतकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time