Chaibasa : नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

स्वागत जुलूस से लेकर कांग्रेस भवन तक दिखा कार्यकर्ताओं का जोश, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :  जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु के स्वागत-अभिनंदन समारोह में बुधवार को कांग्रेसजनों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस भवन, चाईबासा में आयोजित समारोह में जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत को लेकर पूरा चाईबासा कांग्रेस के झंडों, बैनरों और स्वागत पोस्टरों से पटा नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत पोस्ट ऑफिस चौक से पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच निकले भव्य स्वागत जुलूस से हुई। कांग्रेसजनों ने सोनाराम सिंकु का गर्मजोशी से स्वागत किया। जुलूस शहीद राम भगवान केरकेट्टा की आदमकद प्रतिमा के समक्ष पहुंचा, जहां माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद मुख्य मार्ग होते हुए स्टेट बैंक, सदर थाना चौक एवं शहीद पार्क चौक पहुंचकर वीर शहीदों को नमन किया गया और शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद जुलूस कांग्रेस भवन पहुंचा, जहां वह स्वागत-अभिनंदन समारोह में तब्दील हो गया।

समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने स्वागत भाषण दिया। मंच संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड ने किया। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोनाराम सिंकु को पुष्पगुच्छ, फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। पूरा परिसर नारों और जयघोष से गूंज उठा।

कार्यकर्ताओं का सम्मान और बूथ स्तर तक संगठन मजबूती प्राथमिकता

समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व सहित जिले के सभी कांग्रेसजनों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। कार्यकर्ताओं का सम्मान, संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों की लड़ाई उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

प्रदेश महासचिव संगठन एवं प्रशिक्षण सुनित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और जनअधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने वाली विचारधारा है। वहीं कांग्रेस जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सोनकर ने विश्वास जताया कि सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने गांव से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

समारोह को पूर्व विधायक देवेंद्र नाथ चाम्पिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव मायाधर बेहरा, राम सिंह सावैयां, संयुक्त सचिव नितिमा बारी, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बर राय चौधरी, वरीय कांग्रेसी राजेश शुक्ला, कैरा बिरुवा, अनुप्रिया सोय, मासूम रजा, रितेश तामसोय, प्रमुख बुधराम पूर्ति, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, ललित दोराईबुरु, सीताराम गोप एवं सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जय प्रकाश महतो, सैमसन सुंडी, पूरेन्द्र हेम्ब्रम, रंजीत यादव, इम्तियाज खान, कविश रजा, अशरफुल होदा, सूरज तामसोय, हसलुद्दीन खान, मो. इमरान अहमद, अशोक बारिक, पुरुषोत्तम दास पान, नूतन बिरुवा, हरि राव, राखी सलूजा, राधा मोहन बनर्जी, सनातन बिरुवा, राजेश चौरसिया, अमित मुखी, इरशाद अहमद, मिली बिरुवा, शरण पान, घनश्याम गागराई, मो. फिरोज अहमद, महेश प्रसाद साहू, सोमा पूर्ति, विजय सिंह तुबिद, मंजीत प्रधान, शैलेश गोप, सुखलाल हेम्ब्रम, चंद्र भूषण बिरुवा, जय प्रकाश लागुरी, संजय हेम्ब्रम, सिकुर गोप, राहुल पूर्ति, जदोराय मुंडरी, सोनाराम कोडाह, सकारी दोंगो, विजय भेंगरा एवं कार्यालय सचिव सुशील दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : विधायक सोनाराम सिंकु बने पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष, कांग्रेसियों ने दी बधाई

Spread the love

Related Posts

Jadugora : जादूगोड़ा मोड़ चौक पर खुला सीएनजी का पहला फ्यूल सेंटर

महाप्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा ने फीता काटकर किया उद्घाटन, स्थानीय वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा जादूगोड़ा : जादूगोड़ा मोड़ चौक स्थित झारखंड फ्यूल ट्रेडर में बुधवार को क्षेत्र का पहला सीएनजी…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस का नशे पर वार, लिट्टी चौक में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान 59 किलो गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

  जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टी चौक में पुलिस को बड़ी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time