Jadugora : जादूगोड़ा मोड़ चौक पर खुला सीएनजी का पहला फ्यूल सेंटर

महाप्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा ने फीता काटकर किया उद्घाटन, स्थानीय वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा मोड़ चौक स्थित झारखंड फ्यूल ट्रेडर में बुधवार को क्षेत्र का पहला सीएनजी फ्यूल सेंटर शुरू हुआ। इसका उद्घाटन कंपनी के महाप्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा (जमशेदपुर) ने फीता काटकर किया। सीएनजी फ्यूल सेंटर खुलने से जादूगोड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों के वाहन चालकों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन समारोह में कंपनी की ओर से मुख्य प्रबंधक मिथलेश कुमार, प्रबंधक सोनू कुमार सिंह, श्री पाल समेत कांग्रेस नेता सुबोध सिंह सरदार एवं झारखंड फ्यूल ट्रेडर के संचालक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने नए सीएनजी फ्यूल सेंटर के संचालन को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस संबंध में सीएनजी अधिकारी सोनू गोप (सोनारी) ने बताया कि अब तक जादूगोड़ा क्षेत्र के छोटे-बड़े वाहनों को सीएनजी भरवाने के लिए जमशेदपुर जाना पड़ता था। इससे वाहन चालकों को अतिरिक्त समय और दूरी तय करनी पड़ती थी। जादूगोड़ा मोड़ चौक पर सीएनजी फ्यूल सेंटर शुरू होने के बाद स्थानीय वाहन चालकों को अब यही सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि इससे जादूगोड़ा के साथ आसपास के क्षेत्रों के सीएनजी वाहन चालकों को भी लाभ मिलेगा। इससे पहले हाता में भी सीएनजी फ्यूल सेंटर खोला जा चुका है। जादूगोड़ा में सीएनजी सुविधा शुरू होने से क्षेत्र में सीएनजी आधारित वाहनों के संचालन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : यूसिलकर्मी अरुण बर्मा के निलंबन निर्वाह भत्ते पर श्रम कोर्ट में सुनवाई

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी में महिला से चेन छिनतई मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, छीनी गई चेन बरामद

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में 58 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन छिनतई के मामले में फरार चल रहे आरोपी रोहित कर्मकार उर्फ सिमुल को पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : 6 सितंबर को MLA सरयू राय राय द्वारा आयोजित शिक्षा सेमिनार में तीन सत्र होंगे, आंदोलन करने वाले छात्र भी होंगे शामिल

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एक बार फिर साफ किया है कि 6 सितंबर को होने वाले सेमिनार में झारखंड के शिक्षा क्षेत्र में कमियों के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time