Chaibasa : विधायक सोनाराम सिंकु बने पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष, कांग्रेसियों ने दी बधाई

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु को कांग्रेसियों ने परिसदन में उन्हें पुष्प गच्छ देकर हार्दिक बधाई दिया है। कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त होगा तथा कांग्रेस के विचारों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेगा। आपके कुशल नेतृत्व, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण से पश्चिमी सिंहभूम में कांग्रेस का संगठनात्मक आधार और मजबूत होगा। बधाई देने वालों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, कांग्रेस प्रदेश सचिव चंद्र शेखर दास, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयाँ , जय प्रकाश लागुरी , सिकुर गोप , सकारी दोंगो, संजय हेम्ब्रम, पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा , वरीय कांग्रेसी इम्तियाज खान , जहांगीर आलम, सोमा पुरती, मथुरा चंपिया, संतोष सिन्हा, जेना बिरुली आदि शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा में अवैध लौह अयस्क कारोबार का आरोप, फर्जी कागजात पर बंगाल भेजा जा रहा लौह आयस्क, जांच की मांग

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time