Jamshedpur : चांडिल में होटल के बाहर बिल्डर निखार सबलोक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, TMH में इलाज के दौरान मौत

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित होटल 10th माइल्स में सोमवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अपराधियों ने होटल से बाहर निकल रहे एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH), जमशेदपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान कदमा स्थित विजय हेरिटेज निवासी व्यापारी और बिल्डर निखार सबलोक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, निखार सबलोक होटल में बैठकर चाय पी रहे थे। चाय पीने के बाद जैसे ही वह होटल से बाहर निकलने लगे, तभी पीछे से आए एक अपराधी ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने करीब नौ राउंड फायरिंग की। गोली लगने से निखार सबलोक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सात गोलियां उन्हें लगीं, जबकि दो गोलियां मिसफायर होने की बात सामने आ रही है।

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव प्रकाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से मिले खोखे एवं अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही हमलावर की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल गोलीबारी के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

दिनदहाड़े होटल के बाहर हुई इस वारदात के बाद चांडिल और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच के साथ हमलावर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : सैल्यूट तिरंगा का झारखंड गौरव सम्मान समारोह संपन्न, 16 विभूतियों को मिला झारखंड गौरव सम्मान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में झाड़ग्राम जिले में 100 शाखाएं स्थापित करने का लक्ष्य, हिन्दू मिशन मैदान में मेरा गांव-मेरा शाखा का आयोजन

झाड़ग्राम :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर झाड़ग्राम जिले में 100 शाखाएं स्थापित करने के लक्ष्य के साथ चलाए जा रहे ‘मेरा गांव, मेरा शाखा’ अभियान…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, आवेदनों पर दिया कार्रवाई का निर्देश

जमशेदपुर :  जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time