Jamshedpur : इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ईस्ट ने मनाया सावन उत्सव

जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट की ओर से फन एंड फेलोशिप के अंतर्गत जे.के. रेजीडेंसी होटल में सावन उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में करीब 20 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सावन उत्सव के दौरान सदस्यों ने विभिन्न मनोरंजक क्विज और खेलों का आनंद लिया। सभी सदस्य पारंपरिक सावन परिधानों में सजी-धजी नजर आईं। इसके बाद महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और सावन की खुशियों को आपस में साझा किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उमंग और हंसी-खुशी का माहौल बना रहा।

आयोजन ने क्लब की सदस्यों के बीच मित्रता, आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द को और मजबूत किया। सावन की उमंग से भरा यह कार्यक्रम सभी सदस्यों के लिए यादगार अवसर बन गया।

कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष संचिता डे, सचिव मधुमिता रॉय एवं ISO विनिता की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में PP इरा बंद्योपाध्याय का विशेष सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एनआईटी में MY Bharat–Khelo India Samvad का आयोजन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो मुर्दा मैदान कचरा प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विधायक सरयू राय ने भरी हुंकार, कहा- मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा 

मुर्दा मैदान प्रकरण में सरयू बोलेः जो होगा, सामना करूंगा मानगो में बदहाल सफाई, पेयजल संकट और सड़कों की दुर्दशा पर निगम को घेरा जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक…

Spread the love

Jamshedpur : तालसा ग्राम सभा ने एसआईआर के दौरान दस्तावेज सत्यापन का मांगा अधिकार, सीओ-बीडीओ के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजा मांग पत्र

जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले में कराए जा रहे एसआईआर में कई विसंगतियां सामने आ रही हैं. पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने के कारण यहां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time