पोटका : लगातार हो रही बारिश के कारण हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत में पोल्ट्री मोदक का मिट्टी का घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। घर गिरने से उनका परिवार बेघर हो गया है। घटना की जानकारी पोल्ट्री पालीत ने पंचायत की मुखिया देवी कुमारी को दी। सूचना मिलने के बाद मुखिया ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
मुखिया देवी कुमारी ने कहा कि इस बार लगातार बारिश के कारण हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत में एक दर्जन से अधिक घर आंशिक या पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित परिवारों को समय पर सरकारी मुआवजा मिल जाए, तो वे अपने आशियाने को दोबारा खड़ा कर सकेंगे। उन्होंने प्रशासन से बारिश से प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एनआईटी में MY Bharat–Khelo India Samvad का आयोजन



















































