Ranchi : एसआर डीएवी पुंदाग की पूर्व प्राथमिक कक्षाओं की छात्राओं ने प्राचार्य संग मनाया रक्षाबंधन

रांची : एस.आर. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की पूर्व प्राथमिक कक्षाओं की छात्राओं ने विद्यालय के प्राचार्य डॉ. तापस घोष को राखी बाँधकर भाई-बहन के पवित्र स्नेह एवं विश्वास का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने ऑफिस स्टाफ तथा फोर्थ ग्रेड स्टाफ को भी राखी बांधी,क्योंकि उन सभी के सहयोग से विद्यालय के कार्य सुचारु रूप से चलाए जाते हैं।

नन्हीं छात्राओं ने पारंपरिक भावनाओं के साथ प्राचार्य को राखी बाँधी और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। प्राचार्य डॉ. तापस घोष ने छात्राओं के इस स्नेहपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया तथा रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास, सुरक्षा, जिम्मेदारी और पारस्परिक सम्मान की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है।उन्होंने बच्चों को वृक्षों को भी राखी बांधकर पर्यावरण से अपनत्व बनाए रखने की प्रेरणा दीं ।

उन्होंने कहा कि ऐसे संस्कारपरक आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।विद्यालय परिसर में इस अवसर पर उल्लास एवं आत्मीयता का वातावरण रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को भारतीय पर्वों की सांस्कृतिक एवं नैतिक महत्ता से परिचित कराने के साथ-साथ प्रेम और सद्भाव का संदेश भी दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एनआईटी में MY Bharat–Khelo India Samvad का आयोजन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : रंभा कॉलेज में दुर्गोत्सव का आयोजन,  नव दुर्गा का रूप धर छात्राओं ने महिषासुर मर्दिनी का किया मंचन

    जमशेदपुर : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं रंभा कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में दुर्गोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर…

    Spread the love

    Jhargram : दुर्गापूजा पंडालों में मिलेगी निःशुल्क कानूनी सलाह, झाड़ग्राम, बेलपहाड़ी और गोपीबल्लभपुर में लगाए जाएंगे कानूनी सहायता एवं जागरूकता शिविर

    झाड़ग्राम : दुर्गापूजा घूमने आने वाले लोगों को इस बार पूजा पंडालों में निःशुल्क कानूनी सलाह भी मिलेगी। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले के तीन दुर्गापूजा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time