Potka : जाति-धर्म से ऊपर मानवता का संदेश, सबीना खातून ने अरिजीत सरकार को बांधी राखी

पोटका : जाति और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर मानवता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत की पंचायत समिति सदस्य सबीना खातून ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निदेशक अरिजीत सरकार एवं उनकी टीम के सदस्यों को राखी बांधी। राखी बांधकर सबीना खातून ने भाई से सुरक्षा और सहयोग का वचन लिया।

इस अवसर पर अरिजीत सरकार ने कहा कि राखी भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। सबीना दीदी ने उन्हें राखी बांधकर भाई का रिश्ता बनाया है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि समाजसेवी महिला सबीना खातून की सुरक्षा और हरसंभव मदद के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।

इस दौरान सबीना खातून ने बीमार चल रहे मुखिया शाहिद परवेज से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार शंकर गुप्ता से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन की पूरी टीम उपस्थित रही।

इसे भी पढ़ें : Potka : रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

Spread the love

Related Posts

Muri : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व

मुरी : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सहज राजयोग सेवा केंद्र, सिल्ली में रक्षाबंधन का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उमंग और आध्यात्मिक वातावरण के साथ मनाया गया कार्यक्रम का…

Spread the love

Jamshedpur : राष्ट्रीय खेल दिवस पर पूर्वी सिंहभूम में होंगे तीन दिवसीय खेल एवं जागरूकता कार्यक्रम

जमशेदपुर :महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में खेल मंत्रालय, भारत सरकार, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन, खेल विभाग के संयुक्त…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time