Jamshedpur : विद्यापति परिषद् बागबेड़ा की नई कार्यकारिणी गठित, अनूप अध्यक्ष, अखिलेश महासचिव और रंजीत बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर :  विद्यापति परिषद्, बागबेड़ा के कार्यकारिणी पुनर्गठन एवं चुनाव की प्रक्रिया रविवार को परिषद् भवन में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। आयोजन में कुल 34 में से 20 सदस्यों तथा परिषद् के मार्गदर्शक मंडल के 10 वरिष्ठ सदस्यों ने हिस्सा लिया। पूरी चुनाव प्रक्रिया समिति के सदस्यों डॉ. अशोक अविचल, डॉ. रवीन्द्र चौधरी एवं जेसी झा की देखरेख में हुई, जिसमें मिथिला संस्कृति परिषद् के अध्यक्ष आकाश चंद्र मिश्रा प्रेक्षक (ऑब्ज़र्वर) के रूप में उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयनः- अध्यक्ष पद के लिए हरेराम चौधरी द्वारा अनूप मिश्रा ज्योत् िके नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसका समर्थन अभिलाष मिश्रा और उपस्थित सदस्यों ने किया। इसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। महासचिव पद हेतु अवधेश मिश्रा के प्रस्ताव तथा अशोक चौधरी व सदस्यों के समर्थन से अखिलेश मिश्रा को महासचिव घोषित किया गया। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद हेतु रंजीत झा के नाम पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई और उन्हें कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव के उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने आभार व्यक्त करते हुए परिषद् के विकास और सामाजिक कार्यों को निष्ठापूर्वक आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बाल पार्थिव शिवलिंग पूजा से बच्चों को संस्कार और आस्था से जोड़ने की पहल, जमशेदपुर रॉयल्स ने नई पीढ़ी को भारतीय परंपरा, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने की अनूठी पहल की

Spread the love

Related Posts

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Jadugora : पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा का असामायिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा ( 52) का रविवार की सुबह निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिचित एवं शुभचिंतकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time