पोटका : लगातार हो रही बारिश के कारण हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत अंतर्गत नवदीप नगर में कृष्णा कालिंदी के घर की पिछली मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने से घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। घटना की सूचना कृष्णा कालिंदी ने पंचायत की मुखिया देवी कुमारी को दी। सूचना मिलते ही मुखिया घटनास्थल पर पहुंचीं और प्रभावित परिवार से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाले मुआवजा एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। मुखिया ने कहा कि सरकारी नियमों के अनुसार पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं कृष्णा कालिंदी ने कहा कि मिट्टी की दीवार गिरने से उनका परिवार बेघर हो गया है और अब उन्हें रहने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसे भी पढ़ें : Potka : रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना
There is no ads to display, Please add some



















































