Bahragora  : तीन राज्यों की पुलिस के संयुक्त अभियान के बीच स्वर्णरेखा नदी में डूबे युवक की तलाश तेज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा और झारपोखरिया थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जामसोला पुराने पुल पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओडिशा के चांधुया (कुम्हार टोला) निवासी रासबिहारी बेहरा ने अचानक स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी। घटना स्थल पर अपनी टीवीएस स्टार सिटी बाइक (OD 11AM 1169) छोड़कर कूदे युवक को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी, जिसके बाद बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से पहचान कर परिजनों को सूचित किया गया। त्रिस्तरीय सीमा क्षेत्र होने के कारण ओडिशा की झारपोखरिया पुलिस और अग्निशमन दल के साथ-साथ झारखंड की बहरागोड़ा पुलिस और पश्चिम बंगाल की गोपीबल्लभपुर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची, जो स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में बड़े पैमाने पर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चला रही है।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : खैरबनी गांव के गुडराघाटी नदी पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Spread the love

Related Posts

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Jadugora : पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा का असामायिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा ( 52) का रविवार की सुबह निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिचित एवं शुभचिंतकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time