चाईबासा : कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास के बड़े भाई एवं पूर्ति दिघिया विद्यालय, प्रखंड जगन्नाथपुर में कार्यरत शिक्षक भूपेंद्र कुमार पान (53) का शुक्रवार को ईलाज के दौरान टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच), जमशेदपुर में निधन हो गया।शनिवार को उनके पैतृक निवास ग्राम कुसमुंडा में पूरे सम्मान एवं गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत भूपेंद्र कुमार पान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। कांग्रेसजनों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि भूपेंद्र कुमार पान का निधन परिवार के साथ-साथ उनके सहकर्मियों एवं परिचितों के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। उनकी स्मृतियां सदैव लोगों के बीच जीवित रहेंगी।इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव मायाधर बेहरा, प्रदेश प्रतिनिधि मासूम रजा, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, आरजीपीआरएस जिला चेयरमैन रितेश तामसोय, प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश लागुरी, सुखलाल हेमब्रम, दिकु सावैयाँ, ललित दोराईबुरु, सिकुर गोप , ग्रामीण मुंडा सोमनाथ सिंकु सहित अन्य उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Chaibasa : नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु ने मंत्री दीपक बिरुवा से की शिष्टाचार मुलाकात, जनहित के मुद्दों पर की चर्चा
There is no ads to display, Please add some



















































