Jhargram : भाजपा महिला मोर्चा के “सुरक्षित नारी, सशक्त पश्चिम बंगाल” पदयात्रा में महिलाओं की दिखी भागीदारी

झाड़ग्राम : जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में “सुरक्षित नारी, सशक्त पश्चिम बंगाल” के नाम से शहर में एक पदयात्रा आयोजित की गई। इस पदयात्रा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में झाड़ग्राम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत साउ भी शामिल हुए।

यह पदयात्रा झाड़ग्राम के हिंदू मिशन मैदान से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पांचमाथा मोड़ और शिव मंदिर मोड़ से गुजरकर पुनः हिंदू मिशन मैदान में समाप्त हुई। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।

पदयात्रा के दौरान लक्ष्मीकांत साउ ने कहा कि महिलाओं की यह स्वस्फूर्त भागीदारी इस बात का संकेत है कि राज्य की महिलाएं परिवर्तन चाहती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता बढ़ाने, उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा ऋण सुविधा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें मजबूत बनाया जाएगा, ताकि वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र बन सकें और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। पदयात्रा के दौरान शहर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :  नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में अधिनियम के लाभकारी प्रावधान व बारीकियों से कराया अवगत

Spread the love

Related Posts

Jhargram : गोपीबल्लभपुर अस्पताल के सामने हुई फायरिंग का 9 घंटे के भीतर खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद 

झाड़ग्राम : गोपीबल्लभपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सामने दिनदहाड़े हुई फायरिंग के घटना का झाड़ग्राम जिला पुलिस ने महज 9 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई…

Spread the love

Kharagpur : रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (सुरक्षा) हितेंद्र मल्होत्रा ने सांतरागाछी से खड़गपुर तक किया विस्तृत विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण 

खड़गपुर : रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (सुरक्षा) हितेंद्र मल्होत्रा ने आज दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत सांतरागाछी से खड़गपुर तक विस्तृत विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। यह निरीक्षण रेलवे में चल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time