Jadugora : जनता दल यूनाइटेड संगठन विस्तार में जुटी, पोटका प्रखंड अध्यक्ष चुने गए यश राज मुर्मू, जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने किया भव्य स्वागत

संगठन विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी मजबूत होगी : सुबोध श्रीवास्तव

जादूगोड़ा : जनता दल यूनाइटेड के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ग्रामीण क्षेत्रों मसलन पोटका समेत अन्य प्रखंडों में संगठन विस्तार को इस भीषण गर्मी में भीअपनी ताकत झोंक दी हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार मजबूत बनाया जा सके।इधर इसी क्रम में जनता दल यूनाइटेड की आज बृहस्पतिवार को हाता चौक स्थित राम गढ़ आश्रम में बैठक हुई जहां पोटका के नए प्रखंड अध्यक्ष यश राज मुर्मू चुने गए जबकि डुमरिया का प्रखंड अध्यक्ष बृहस्पतिकर्मकार को बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राज्य परिषद सदस्य वीर सिंह देवगम ने की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि विधायक सरयू राय के नेतृत्व में पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत किया जा रहा है ।आने वाले दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी कार्य कर्त्ताओं की फौज तैयार करेगी आने वाले दिनों में होने वाले चुनाव में भी शहर के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के प्रखंड स्तर पर पार्टी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी। बैठक में जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह सरदार, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अमृता मिश्रा,जमशेदपुर महानगर कुलविन्दर सिंह, नीरज सिंह, वीर सिंह देवगम,दिनेश सिंह समेत काफी संख्या में जिला कमिटी के पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Potka : बिना चालान गिट्टी लदा हाईवा जब्त, चालक फरार, पोटका थाना में मामला दर्ज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time