Gua : सनलाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल का वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न

गुवा : मेघाहातुबुरु स्थित सनलाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल का वार्षिक समारोह सामुदायिक भवन में बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय कुमार सिंह, महिला समिति अध्यक्ष रंजिता सिंह, विशिष्ट अतिथि योगेश प्रसाद राम, सुषमा योगेश राम, के.बी. थापा, सुनीता थापा, प्रमोद कुमार, रंजना प्रमोद, डॉ. मनोज कुमार, नीलम वर्मा एवं अवधेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्ले सेक्शन से लेकर यूकेजी तक के नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न आकर्षक कार्यक्रमों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। इस अवसर का सबसे खास आकर्षण यूकेजी के बच्चों का कॉन्वोकेशन सेरेमनी रहा। नन्हे बच्चों को ग्रेजुएशन गाउन में मंच पर देख सभी अतिथि भावुक और उत्साहित नजर आए। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। मुख्य अतिथि संजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि छोटे से स्थान में इस स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिभा स्पष्ट झलकती है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। साथ ही बच्चों को उनकी योग्यता के अनुसार टाइटल अवार्ड देना एक सकारात्मक पहल है, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्य सविता दयानंद, महिमा लुगुन, प्रीति कुमारी, सुभाश्री दास, सुशीला कोंगारी, मनीषा मुखी, पंकजनी सुमन सहित सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : Gua : इंटक कार्यालय में बाबा साहेब को जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : अंबेडकर जयंती पर बोले विधायक सरयू राय, आज जो भी लोग सत्ता में हैं, उनकी नियत सही रहेगी तो संविधान सही काम करेगा 

    जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि भारतीय संविधान लचीला है। इसमें 100 से ज्यादा संशोधन हो चुके हैं। देश के आजाद होने के बाद…

    Spread the love

    Gua   भक्ति, सेवा और एकता के संदेश के साथ किरीबुरू गुरुद्वारा में मनी बैसाखी

    गुवा : बैसाखी के पावन अवसर पर किरीबुरू स्थित कलगीधर गुरुद्वारा में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन 14 अप्रैल को श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। इस दौरान…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time