Jharkhand: सड़क निर्माण साइट पर हवाई फायरिंग, TSPC का नाम लेकर रंगदारी की मांग

पलामू:  झारखंड के पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण स्थल पर रविवार को अचानक गोलियों की आवाज गूंजी। जानकारी के मुताबिक, दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद युवक पहुंचे और खुद को प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी का सदस्य बताते हुए निर्माण कंपनी से रंगदारी की मांग की। दहशत फैलाने के लिए उन्होंने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है।

घटना की खबर मिलते ही नावाजयपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फायरिंग करने वाले लोग खुद को टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर नगीना का सदस्य बता रहे थे। फिलहाल यह साफ नहीं है कि घटना के पीछे नक्सली थे या सामान्य अपराधी, जांच जारी है।

पलामू और आसपास के इलाकों में पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है। निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को सुरक्षा देने और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: राज्यपाल दौरे के दौरान तैनात मृत चौकीदार निकला फ़र्ज़ी, केंद्रीय मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
Spread the love

Related Posts

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ‘भाई-भाई होटल’ के समीप साकरा पंचायत के गोंड़गी गांव निवासी बुजुर्ग बाना…

Spread the love

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी बरसोल पुलिस

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरघाटा चौक के समीप एनएच 49 पर गुरुवार की देर रात करीब 1 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time